{"_id":"603aa0418ebc3ee91d29c941","slug":"a-call-to-follow-the-ideals-of-sant-ravidas-rampur-news-mbd381206378","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान
विज्ञापन
रामपुर। संत रविदास जयंती के अवसर पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही लोगों से संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के आदर्श कॉलोनी स्थित कार्यालय पर संत रविदास जयंती की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव एडवोकेट पूजा सिंह वाल्मीकि ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास समस्त मानव जाति के मसीहा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भावाधस के राष्ट्रीय निदेशक दीप लव ने कहा कि संत रविदास एक महान दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक थे। संत रविदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज एवं देश में धार्मिक एवं सामाजिक संदेश दिए। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, कंचन दीप, ममता पाल, संजय आदि मौजूद रहे।
वहीं, अखिल भारतीय तुरैहा महासभा के सदस्यों ने भी संत रविदास जयंती के अवसर पर बैठक का आयोजन किया। सराय गेट स्थित बाबा राम स्वरूप तुरैहा की समाधि पर आयोजित बैठक की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर गई। प्रदेश संगठन मंत्री कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है, कि हम उनके विचारों पर चलें। इस अवसर पर कृपाल सिंह, सुभाष चंद, डॉ. रमेश चंद्र, गोविंद राम, जगदीश, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही पुराना गंज छीपियान मोहल्ला में भी अखिल भारतीय जाटव महासभा के कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जयंती मनाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सागर, मीना सिंह, मंजू सागर, छाया सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भावाधस के यूथ विंग की ओर से ग्राम ककरौआ में संत रविदास की जयंती मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष दिलीप वाल्मीकि ने दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास के आदर्शों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अशोक वाल्मीकि, संजीव वाल्मीकि, चंद्रपाल वाल्मीकि, आर्यन कुमार, विकास वाल्मीकि मौजूद रहे। इसके अलावा श्री हरि इंटर कालेज में संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्या शैलवाला ने संत रविदास के आदर्शों में जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस दौरान सतेश सिंह, आदित्य प्रकाश सिन्हा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।