{"_id":"47-34084","slug":"Rampur-34084-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने अस्थायी अतिक्रमण हटाया, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने अस्थायी अतिक्रमण हटाया, नोकझोंक
Rampur
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को पालिका ने अभियान चलाया। पालिका की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में गंज थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया। टीम से नोकझोंक भी हुई।
पालिका की टीम ने सोमवार को गंज थाना क्षेत्र में बजरिया मुल्ला जरीफ से जेल रोड, मदरसा कोहना, कटरा जलालुद्दीन में अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानों के बाहर बने टीनशेड ध्वस्त कर दिए। नालों पर किया किया गया निर्माण भी ध्वस्त कर दिया। दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त कर लिया। दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए कुछ मोहलत मांगी, लेकिन अफसरों ने किसी की नहीं सुनी। कुछ दुकानदारों ने पालिकाकर्मियों से नोकझोंक भी की, लेकिन पुलिस के आगे एक न चली। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई, जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में कहीं भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।