{"_id":"47-33193","slug":"Rampur-33193-47","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीड्स प्लांट के विरोध में फिर उतरे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीड्स प्लांट के विरोध में फिर उतरे किसान
Rampur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। कई दिन खामोश रहने के बाद भाकियू कार्यकर्ता सीड्स प्लांट के विरोध में फिर उतर आए। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे सीड्स प्लांट में तैयार गेहूं का बीज कतई नहीं खरीदें। बीज के नाम पर धोखा दिया जा रहा है।
भाकियू के प्रदेश सचिव बाबू अली ने बिलासपुर के सीड्स प्लांट के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने गेहूं की बीज के मूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं, लेकिन किसान बीज की सैंपलिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं। बाबू अली ने कुछ दिन पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर दोबारा सैंपलिंग कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक सीड्स प्लांट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। लिहाजा भाकियू फिर विरोध में उतर आई। इस मुद्दे को लेकर कार्यालय पर पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि बिलासपुर के सीड्स प्लांट में गेहूं का घटिया बीज तैयार कर किसानों को बेचा जा रहा है। घटिया बीज से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। अधिकारी भी सीड्स प्लांट के फर्जीवाड़े में शामिल हैं। मंडल उपाध्यक्ष ने किसानों को मशविरा दिया कि वे बिलासपुर केसीड्स प्लांट में तैयार गेहूं का बीज कतई नहीं खरीदें। गेहूं की प्रजाति 550 और 502 की बुवाई भी न करें। पंचायत में शुगरलाबी पर भी निशाना साधा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह, होरी लाल, मो. तालिब, जमील अहमद, नवेद अली, रामऔतार, मो. मुस्तकीम, वासिल अहमद, मो. नूर, महबूब मियां, रहमत अली, झुंडे सिंह, अकील अहमद, नत्थू, काले, शाहिद, हरिओम भी थे।