{"_id":"47-33170","slug":"Rampur-33170-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल रोड पर हांफे वाहन, दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल रोड पर हांफे वाहन, दो घंटे जाम
Rampur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
टांडा। अस्थाई अतिक्रमण हटवाने में पुलिस प्रशासन की नाकामी आम लोगों के लिए सिरदर्द हो गया है। इसको लेकर आए दिन सदर बाजार में यातायात बाधित हो रहा है। शुक्रवार को भी यहां लगे जाम से वाहन हांफते नजर आए। इससे तकरीबन दो घंटे तक नैनीताल रोेड पर लोग जाम से जूझते रहे।
नगर के सदर बाजार में ठेले और फड़ दुकानदारों का सड़कों के किनारे कब्जा रहता है। इससे नैनीताल और मुरादाबाद से आने जाने वाले वाहनों का यहां से गुजरना दुश्वार हो गया है। इस कारण शुक्रवार को मुख्य चौराहे से मुरादाबाद बस स्टैंड तक जाम लग गया। इससे बाजार में भैया दूज के लिए खरीदारी करने आए लोगों का सदर बाजार से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया। इससे दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे, वाहन रेंगते नजर आए। पिछले महीने पुलिस ने मुख्य चौराहे को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कोशिश की थी, लेकिन उपनिरीक्षक का तबादला होते ही अभियान थम गया।