फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बिजलीघर के चौकीदार की करेंट लगने से मौत

बिजलीघर के चौकीदार की करेंट लगने से मौत

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
टांडा। कस्बे में मंगलवार को 33 केवी बिजलीघर पर रखे गए चौकीदार की करेंट लगने से मौत हो गई। वह खंभे पर चढ़कर जंपर जोड़ रहा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं विभागीय लापरवाही के खिलाफ परिजनों में भारी रोष है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के चक चमरिया निवासी रंजीत (20) टांडा के 33 केवी के पुराने बिजलीघर पर चौकीदारी के लिए रखा गया था। मंगलवार की रात बिजलीघर के फीडर को आ रही 33 केवी लाइन का जंपर जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। बताते हैं कि तारों के जंपर जोड़ देने के बाद एक तार में करंट आ गया। इससे झटका लगने से वह दीवार से टकराते गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। मौत की सूचना पाकर युवक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed