{"_id":"47-33091","slug":"Rampur-33091-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजा कालेज को हराकर बरेली कालेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजा कालेज को हराकर बरेली कालेज बना चैंपियन
Rampur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बमनपुरी स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयीय किक्रेट प्रतियोगिता चल रही है। इस दौरान सोमवार को रजा डिग्री कालेज और बरेली कालेज बरेली के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें रजा टीम को हराकर बरेली कालेज चैंपियन बन गया।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय क ी ओर से रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को आखिरी दिन था। बमनपुरी स्टेडियम में टास जीतकर रजा कालेज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस दौरान टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 149 रन बनाए। इसमें शाहरुख ने 16 गेंदो में 42 रन बनाए। आजम ने 23 व परविंदर ने 15 रन बनाए। बरेली कालेज की ओर से गेंदबाज मंजीत ने तीन, सचिव ने दो, एमएस रावत ने दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलते हुए बरेली कालेज बरेली की टीम ने 24.5 ओवरों में टारगेट पूरा कर लिया। बरेली टीम की ओर से एमए रावत ने 29 रन, मनोज ने 24 रन बनाए। इस मौके पर शाहरुख को मैन आफ द मैच घोषित किया गया, जबकि रजा कालेज के आजम को मैन आफ द सीरीज का खिताब प्रदान किया गया। समापन समारोह में रजा कालेज के प्राचार्य डा. परमात्मा सिंह ने विजयी टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डा.ए सिंह, डॉ. पीके वार्ष्णेय, डा. कैलाश चंद्र, सैयद अब्दुल वाहिद शाह, डा. मुजाहिद अली, पवन कुमार, मोहसिन रईस आदि मौजूद रहे।