फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गबन में प्रधान समेत कई कर्मचारी फंसे

गबन में प्रधान समेत कई कर्मचारी फंसे

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जगतपुर गांव के विकास को मिले धन का गबन कर लिया। अधिकारियों ने दोषियों को बचाने के लिए अधूरी रिपोर्ट दे दी। मामला जब जिला विकास अधिकारी के पास पहुंचा, तो कार्रवाई शुरू की गई। गबन में प्रधान समेत कई कर्मचारी फंस गए हैं। खंड विकास अधिकारी से पूरा ब्योरा तलब किया गया है।
सैदनगर के जगतपुर के ग्रामीणों ने 2013 में डीएम को शपथ पत्र देकर प्रधान और कर्मचारियों की शिकायत की थी। उसमें कहा था कि प्रधान और कर्मचारियों ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और डीआरडीए के सहायक अभियंता से जांच कराई। जांच में 7.20 लाख का घपला पकड़ा गया। दोषियों को बचाने के लिए अधूरी रिपोर्ट दे दी गई। साथ ही मामला दबा दिया गया। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने फिर शिकायत की तो मामला जिला विकास अधिकारी मिश्री लाल का पास पहुंचा।
विज्ञापन

डीडीओ ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी रिपोर्ट तलब की, लेकिन डीपीआरओ ने भी अधूरी रिपोर्ट दी। डीडीओ ने बताया कि सैदनगर के बीडीओ से पूरा ब्योरा तलब किया है। घपले में प्रधान, तीन ग्राम विकास अधिकारी, एक ग्राम पंचायत अधिकारी, जेई आरईएस, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक फंस गया है। प्रधान और कर्मचारियों से रिकवरी करने के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed