{"_id":"47-32923","slug":"Rampur-32923-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में नशा सुंघाकर पशु कारोबारियों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में नशा सुंघाकर पशु कारोबारियों को लूटा
Rampur
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर। पशु खरीदने गए मेरठ गए क्षेत्र के चार पशु कारोबारियों को नशा सुंघाकर उनसे 1.64 लाख रुपये लूट लिए गए। लुटेरे इनको बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़ गए। बाद में सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने तीन को मेरठ में जबकि एक को रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
खेमपुर गांव निवासी मोहम्मद अली, गुड्डू, आले हसन व ताहिर पशु खरीदने के लिए मेरठ गए थे। वह यहां से बसों से रवाना हुए थे। मेरठ पहुंचने पर चार लोगों को बदमाशों ने अपने निशाने पर ले लिया और इन सभी को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में इन सभी से बदमाश 1.64 लाख रुपये लूट लिए। इस बीच कुछ लोगों ने ताहिर, गुड्डू व आले हसन को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका एक साथी मोहम्मद अली का साथी गायब मिला। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में मोहम्मद अली मेरठ में ही सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन उसे अपने साथ रामपुर ले आए हैं। मेरठ में मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। परिजनों के मुताबिक बदमाश चारों से 1.64 लाख रुपये की रकम समेट कर ले गए हैं।