{"_id":"47-28287","slug":"Rampur-28287-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने अब डा. नैपाल सिंह पर खेला दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने अब डा. नैपाल सिंह पर खेला दांव
Rampur
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व शिक्षामंत्री डा.नैपाल सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। छात्र राजनीति से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले डा.नैपाल सिंह 1986 से लगातार एमएलसी हैं। वह पहली दफा लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार की रात में प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डा. नैपाल सिंह को रामपुर लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस घोषणा के साथ ही पार्टी में चल रही तमाम अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। डा.नैपाल सिंह यूं तो रामपुर के लिए जाना पहचाना नाम है,लेकिन उनके लिए यह पहला मौका होगा जब वह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. नैपाल ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत यूं तो छात्र जीवन से ही कर दी थी। 1962 में धर्म समाज कालेज अलीगढ़ से छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए और फिर 1972 में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष का भी पद संभाला। 1980 में जनता युवा मोर्चा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष रहे और फिर नगर कार्यवाह रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी उनका पुराना नाता है। 1986 में वह पहली दफा विधान परिषद के सदस्य बने और फिर वे अब तक इसी पद पर हैं। 1997 में भाजपा सरकार में वह माध्यमिक शिक्षा मंत्री रहे। 2003 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वह पहली दफा आम जनता के बीच उतरेंगे।
विज्ञापन