फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   खातों में गड़बड़ी से अटका आवासों का निर्माण

खातों में गड़बड़ी से अटका आवासों का निर्माण

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। इंदिरा आवास के लाभार्थियों के खातों में गड़बड़ी कर दी गई। इसलिए उनके खातों में पैसा नहीं पहुंच सका है। ऐसे चेक ब्लाक कार्यालयों से वापस लौटाए जा रहे हैं। कई चेक कार्यालयों में लंबित पड़े हैं। पहली किस्त का भुगतान न होने से आवासों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले में चालू वित्त में इंदिरा आवास योजना के तहत 1646 आवास बनवाने का लक्ष्य मिला था। बाद में 254 अतिरिक्त आवासों का टारगेट मिल गया। लाभार्थियों को पहली किस्त जारी कर दी गई है। लेकिन, तमाम लाभार्थियों को पहली किस्त का भुगतान नहीं हो सका है। क्योंकि खातों में गड़बड़ी कर दी गई। किसी का नाम और पता तो किसी का एकाउंट नंबर गलत कर दिया गया। ऐसे लाभार्थियों के चेक जिला मुख्यालय को वापस भेजे जा रहे हैं। तमाम चेक ब्लाक कार्यालयों में पड़े हैं। भुगतान लटक जाने से आवासों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक भानु प्रताप सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। उसमें कहा है लाभार्थियों के नाम, खाता नंबर और पता सही होना चाहिए। खातों में गड़बड़ी से आवासों के निर्माण में तेजी नहीं आ रही है। वित्त वर्ष में करीब डेढ़ महीने का समय बचा है। हालांकि अभी दूसरी किस्त नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed