{"_id":"47-26158","slug":"Rampur-26158-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ ट्रेड्स मैन भर्ती परीक्षा 5 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ ट्रेड्स मैन भर्ती परीक्षा 5 को
Rampur
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 5 जनवरी को आयोजित होगी। इसके लिए सीआरपीएफ प्रशासन ने तैयारी कर शुरू कर दी है। रामपुर ग्रुप सेंटर पर लगभग ढाई हजार परीक्षार्थियों के लिखित परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। सीआरपीेएफ के डीआईजी (ग्रुप सेंटर) चंद्र भूषण ने बताया कि रामपुर में वाटर कैरियर, टेलर और बारबर की नियुक्ति को लेकर शारीरिक परीक्षा चल रही है। शारीरिक परीक्षा के लिए सीमित संख्या में परीक्षार्थी बुलाए जा रहे हैं। शारीरिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 5 जनवरी को होगी। इस परीक्षा में लगभग ढाई हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन