{"_id":"47-25260","slug":"Rampur-25260-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में ही आजम के दुश्मन: रजा मुराद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में ही आजम के दुश्मन: रजा मुराद
Rampur
Updated Sun, 27 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बालीवुड के मशहूर खलनायक रजा मुराद रामपुर की ऐतिहासिक धरोहरों को तोड़े जाने से नाराज हैं। उनका कहना है कि ऐतिहासिक धरोहरों को सहेज कर रखना चाहिए। इसको तोड़ा जाना जुर्म है। उन्होंने साफ कहा कि नगर विकास मंत्री को बाहरी दुश्मनों की जरूरत ही नहीं है उनके दुश्मन तो उनकी ही पार्टी में हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर कांड में स्टिंग आपरेशन में नाम आने के मामले की भी जांच कराने की मांग उठाई है।
मशहूर खलनायक रजा मुराद शनिवार को रामपुर में थे। उन्होंने पूर्व मंत्री अख्तर अली खां के आवास पर मीडिया से भी बात की। उन्होंने मुजफ्फनर दंगे से लेकर रामपुर की ऐतिहासिक इमारतें तोड़ जाने केमुद्दे पर नगर विकास मंत्री को घेरा। उन्होंने साफ कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजना सभी का कर्त्तव्य है। इनको मिटाया जाना बेहद अफसोसजनक है। साथ ही जुर्म भी है। सरकार को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए। उन्होंने स्टिंग आपरेशन में आजम का नाम आने के मुद्दे पर कहा कि सरकार मुजफ्फरनगर दंगों पर सिर्फ जांच की बात तो कर रही है,लेकिन जांच नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आजम खां को बाहरी दुश्मनों की जरूरत ही नहीं है। उनके दुश्मन तो उनक ी ही पार्टी में मौजूद हैं। इसका उदाहरण आगरा मीटिंग में न जाने के बाद आजम ने खुद ही देख लिया होगा। रजा मुराद ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया। कहा कि राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कहना गलत है। पहले वरुण गांधी को माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद किसी को माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। फिल्म अभिनेता ने सक्रिय राजनीति में आने से फिलहाल इंकार किया है। उनका कहना है कि वह प्रचार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सक्रिय राजनीति में आने का उनके पास वक्त भी नहीं है। उन्होंने रामपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में टिकट के कई दावेदार हैं। सपा वह छोड़ चुके हैं और एक पार्टी में टिकट लेने के लिए उनके पास रुपये नहीं है।
रामलीला में दिखेंगे रजा मुराद
रामपुर। मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद जल्द ही रामलीला फिल्म में दिखेंगे। उनके मुताबिक रामलीला एक अच्छी फिल्म है इसे लोगों को जरूर देखना चाहिए। वह एक न्यूज चैनल पर चल रहे वंदेमातरम व दूसरे चैनल पर चल रहे मधुबाला सीरियल में भी दिख रहेहैं। उन्होंने लोगों से वंदेमातरम सीरियल जरूर देखने की अपील की।