{"_id":"47-25256","slug":"Rampur-25256-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबों की बनाई बिल्डिंग में क्यों है सपा कार्यालय? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबों की बनाई बिल्डिंग में क्यों है सपा कार्यालय?
Rampur
Updated Sun, 27 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। स्वार-टांडा से कांग्रेस के विधायक नवेद मियां ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां से सवाल पूछा है कि अगर उनको नवाबों के नाम से इतनी नफरत है तो सपा कार्यालय नवाबों की बनाई बिल्डिंग में क्यों चल रहा है? आजम खां ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नवाबों के बनवाए गए स्कूल में क्यों ग्रहण की? उस अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में क्यों पढ़ाई की जिसको रामपुर के नवाबों का अनुदान जाता था।
नवेद मियां ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि नवाबों ने हमेशा रामपुर की अवाम की भलाई के लिए कार्य किया। रियासत के दौर में रामपुर खुशहाल शहर था। यहां के लोगों को रोजगार मिला हुआ था। लेकिन आज न तो रोजगार है और न ही खुशहाली। नवाबों के इतिहास के तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। नवाब गेट व खुसरो बाग गेट रामपुर शहर की शान हैं। इन्हें क्षतिग्रस्त बताकर तोड़े जाने की कोशिश करना गलत है। विधायक ने कहा है कि अगर आजम खां को नवाबों की बनाई गई इमारत से नफरत है तो पूरे रामपुर पर बुल्डोजर चलवा दें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्यक्तिगत व राजनीतिक रंजिश की भावना से ऊपर उठकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।