फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का भव्य स्वागत

भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का भव्य स्वागत

Sun, 20 Oct 2013 05:42 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 20 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। भगवान वाल्मीकि सेंट्रल कमेटी के तत्वाधान में राधा रोड से निकली भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा देखने को विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। भगवान वाल्मीकि केजीवन से संबधित विभिन्न झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि केप्रकटोत्सव केउपलक्ष्य में शनिवार को भगवान वाल्मीकि सेंट्रल कमेटी के तत्वाधान में राधा रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती से भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। नगर पालिका रामपुर के अध्यक्ष अजहर अहमद खां ने फीता काटकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। विभिन्न बैंड बाजों की धुन पर थिरकते भक्त और यात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिए यात्रा मार्ग पर जनसमूह उमड़ पड़ा। सीता मैया को शरण देते भगवान वाल्मीकि, लव-कुश को शिक्षा देते भगवान वाल्मीकि, राजा राम के राजसूय यज्ञ का घोड़ा पकड़े हुए लव-कुश, एकलव्य से अंगूठा मांगते द्रोणाचार्य, नृत्य करती मां काली आदि झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभा यात्रा आदर्श कालोनी, एलाआईसी रोड, नेशनल हाईवे, गुरुद्वारा रोड आदि होते हुए राधा रोड पर वाल्मीकि बस्ती में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के विभिन्न स्थानों पर सभासद राजू शर्मा, एससी-एसटी परिसंघ, वाल्मीकि महासभा, मानस सत्संग मंडल, वीर खालसा सेवा समिति, आदर्श कालोनी सेवा समिति आदि ने स्वागत किया। शोभायात्रा वाल्मीकि बस्ती में पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा का नेतृत्व कमेटी के संरक्षक हरिबाबू राज ने किया। इसमें कमेटी के अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, अर्चना वाल्मीकि, विनोद दिलावर, संजय समर्पित, सुरेंद्र राज, सुरेश वाल्मीकि, मोहन दानव, प्रमोद राज, अशोक काका, दिनेश शन्नू, सुरेंद्र भारती, ओमीलाल, गंगाराम महाराज, रामप्रसाद, बृजमोहन गुड्डू, नितिन कटारिया, प्रशांत राजौर, अंबर कटारिया, महेश टार्जन, राम, विरनोद एकलव्य, जगमोहन, धनराज, श्याम, शंकर, सुभाष, सचिन, मिथुन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed