फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ। आदि उद्गारों के साथ गणेश भक्तों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली। एक सप्ताह तक पूजन केबाद विसर्जन के लिए मूर्ति ले जाते समय भक्त भाव विभोर होकर रोने लगे। शोभायात्रा में अबीर-गुलाल उड़ाते और एक-दूसरे को गुलाल लगाते भक्त बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न स्थानों पर नौ सितंबर को गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर श्री गणेश मूर्ति स्थापना केसाथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सभी स्थानों पर शनिवार को महोत्सव संपन्न हो गया और रविवार को श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल के तत्वाधान में लाला मत्तन लाल धर्मशाला में चल रहा श्री गणेश महोत्सव शनिवार रात में संपन्न हुआ। रविवार को गणेश प्रतिमा का पूजन कर विसर्जन यात्रा निकाली गई। प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते समय महिला भक्त भाव विभोर होकर रोने लगीं। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ, केउद्बोधन केसाथ श्री गणेश प्रतिमा की शोभा यात्रा निकली। बैंड बाजे की धुन पर यात्रा सफरद गंज, चंपा कुंवरि मार्केट, सर्राफा बाजार, नया गंज, राजद्वारा होते हुए गांधी समाधि पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में गुलाल-अबीर उड़ाते और एक-दूसरे को लगाते भक्त नाचते-थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा को देखने के लिए यात्रा मार्ग के किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। यात्रा में एसोसिएशन के अध्यक्ष अन्ना भाई मराठा, श्रीतोश, सूरज, किशोर, राजाराम, सतीश, अनिल, प्रियांशु, संजय, सचिन मराठा आदि भक्त शामिल थे।
विज्ञापन

श्री गणेश भक्त मंडल के तत्वाधान में हरिहर मंदिर से श्री गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व भगवान श्री गणेश की महाआरती की गई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। श्री गणेश के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते भक्तों को देखने को यात्रा मार्ग में लोगों की भीड़ लग गई। यात्रा मार्ग श्री गणेश भगवान के जयकारे से गूंज उठे। यात्रा में गौरव, सुनील, अभि, मन्नू, रोबी, पीनू, आलोक, पंकज, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्त दुर्गा मंदिर खारी कुंआ से भगवान श्री गणेश की पालकी शोभायात्रा निकली। यात्र जैन इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज, मिस्टन गंज होते हुए गांधी समाधी पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां से भक्त मूर्ति को विसर्जन हेतु कोसी तट ले गए। इस अवसर पर शिव औतार सक्सेना, सूरज भटनागर, सिद्घार्थ भटनागर, आकाश, सचिन, ऋतिक सक्सेना आदि भक्त उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed