{"_id":"47-23101","slug":"Rampur-23101-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"भमरौआ मंदिर के प्रबंधक से मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भमरौआ मंदिर के प्रबंधक से मारपीट
Rampur
Updated Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भमरौआ मंदिर के प्रबंधक के साथ मारपीट, जेब से रुपये निकालने व काउंटर से पैसे निकालने के मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में कमेटी के एक सदस्य सहित 12 लोेगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी लालता प्रसाद निवासी भमरौआ मंदिर के काफी समय से प्रबंधक हैं। उनका आरोप है कि उनका मंदिर कमेटी के सदस्य संजय गुप्ता से मंदिर को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते कुछ दिन पहले संजय गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर जा पहुंचा। उसकी मंदिर के प्रबंधक के साथ कहासुनी हो गई। लालता प्रसाद ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट, गाली-गलौच शुरू कर दी। आसपास के गांव वालों को आता देखा आरोपी लोग काउंटर पर खड़े दस हजार रुपये सहित लेकर फरार हो गए।
प्रबंधक का आरोप है कि गुप्ता व उनके साथी उनकी जेब से पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कमेटी के सदस्य संजय गुप्ता सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर संजय गुप्ता का कहना है कि मारपीट व पैसे निकालने के आरोप पूरी तरह से गलत है। मंदिर में न तो कोई दान पात्र है और न ही काउंटर है।