{"_id":"47-20450","slug":"Rampur-20450-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन दोगुना करने का झांसा देकर एक लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन दोगुना करने का झांसा देकर एक लाख ठगे
Rampur
Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिलक। धन दोगुना करने के झांसे में आए एक ग्रामीण से एक लाख रुपये ठग लिए गए। रकम मांगने पर आरोपियों ने धमकाया और मारपीट भी की। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के पटिया गांव निवासी मथुरा प्रसाद ने इस्लामनगर और नया गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी लोगों ने एपीसीएल कंपनी में रकम जमा करने पर धन दोगुना करने के लिए 94 हजार पांच सौ रुपये जमा कराए थे। लेकिन न तो धन दोगुना हो पाया है और न ही रकम मिल पाई। जिसको लेकर आरोपियों से रकम वापसी की मांग की तो मारपीट की और धमकाया। आरोप है कि आरोपियों ने दलित उत्पीड़न किया। जालसाजी और दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन