फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रामपुर चीनी मिल खरीदना चाहते थे पॉन्टी

रामपुर चीनी मिल खरीदना चाहते थे पॉन्टी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। बसपा के शासन काल के दौरान पॉन्टी चड्ढा ने प्रदेश की कई बीमार चीनी मिलें खरीदी थी। 2010 में पॉन्टी ने प्रदेश की 11 बीमार चीनी मिलें खरीदी थी। पॉन्टी की नजर बंद चल रही रामपुर रजा चीनी मिल पर थी। पॉन्टी ने रजा शुगर फैक्ट्री भी खरीदने को भरसक कोशिश की थी। बोली काफी कम रहने और राजनीतिक स्तर पर विरोध के चलते पॉन्टी चड्ढा इस मिल को खरीदने में नाकाम रहे थे।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व पौंटी चड्ढा ने अमरोहा और चांदपुर चीनी मिल खरीदने के दौरान रामपुर की रजा शुगर फैक्ट्री को काफी कम कीमत में खरीदने को भरसक कोशिश की थी। बोली कम लगाने और इस मामले के न्यायालय में मामला चले जाने के चलते उनकी कोशिश नाकाम हो गई थी। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी केअनुसार दो वर्ष पूर्व पौंटी चड्ढा की कंपनी वेब इंडस्ट्री ने इस शुगर फैक्ट्री को खरीदने के लिए 112 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। तत्कालीन प्रमुख सचिव ने इसे बेहद कम बताते हुए यह नीलामी रद्द कर दी थी। इस फैक्ट्री की न्यूनतम नीलामी की कीमत का आकलन 1200 करोड़ रुपये किया गया था। इसी दौरान क्षेत्रीय लोगों ने शुगर फैक्ट्री को बेचने का विरोध जताते हुए इस प्रक्रिया के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर कर दी थी। साथ में इस मसले पर लोकायुक्त जांच भी शुरू हो गई। इन सब मसलों को देखते हुए सरकार ने इस शुगर फैक्ट्री की नीलामी का फैसला स्थगित कर दिया। जानकारों का कहना है कि अगर इस डील को लेकर राजनीतिक स्तर पर विरोध नहीं होता तो रजा शुगर फैक्टरी भी पॉन्टी की मिल्कियत होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed