फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अब तक कितने मुकदमे हुए वापस ?

अब तक कितने मुकदमे हुए वापस ?

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। 31 मई 2007 से 13 अगस्त 2012 तक शासन ने कितने मुकदमे वापस लिए। आरटीआई कार्यकर्ता सलीम बेग ने सूचना के अधिकार के तहत मुख्यमंत्री के कार्यालय के जन सूचना अधिकारी से जानकारी मांगी थी। लेकिन उनको वहां से जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले में उन्होंने राज्य सूचना आयोग में अपील की है। इस मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता सलीम बेग ने 8 जुलाई 2011 मुख्यमंत्री कार्यालय के जन सूचना अधिकारी से जानकारी मांगी थी। वहां से उनको जवाब मिला कि जन प्रतिनिधियों, समाजसेवकों या सामान्य व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज अभियोगों की वापसी या लंबित वाद वापसी का विवरण जनपद वार या वर्षवार उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं है। इसके बाद सलीम बेग ने राज्य सूचना आयोग में अपील कर दी। उन्होंने मांगी गई जानकारी में 15 मार्च से 13 अगस्त 2012 की अवधि को शामिल कर दिया। इस जानकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय के जन सूचना अधिकारी ने यह कहते हुए उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया कि यह थर्ड पार्टी सूचना है, वृहदता के आधार पर इस पर विचार करना समीचीन प्रतीत नहीं होता है। बेग की अपील पर राज्य सूचना आयोग ने आदेश दिया कि 13 मई 2007 से 31 मई 2011 तक वापस लिए गए मुकदमों में से जिनमें भी माननीय न्यायालय ने अंतिम आदेश पारित कर दिया है, उसकी जानकारी दे दी जाए। जो मामले अभी विचाराधीन हैं उसकी सूचना उपलब्ध कराए जाने का औचित्य नहीं है। राज्य सूचना आयोग में इस मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed