फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   93399 rupees returned by cyber cell

साइबर सेल ने वापस कराए 93399 रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
93399 rupees returned by cyber cell
रामपुर। साइबर सेल ने धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 93399 रुपये वापस करवाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा साइबर ठगी का शिकार हो रहे लोगों की सहायता प्रदान की जा रही है। प्रतिदिन ऑनलाइन ठगी का शिकार होने वाले लोगों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए साइबर सेल संबंधित बैंक से सामंजस्य स्थापित कर शिकायतों का निस्तारण करा रहा है। इसी में केमरी थाना क्षेत्र के तालमहावर गांव निवासी महेश कुमार ने पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर लिंक भेजकर उसके खाते से 98399 रुपये निकाल लिए थे। सूचना के बाद पुलिस ने सहायता प्रदान करते हुए शुक्रवार को महेश कुमार के 93399 रुपये वापस कराए हैं। इसके बाद महेश कुमार ने पुलिस का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed