फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मोदी सरकार में मिला मुसलमानों को सम्मान: इंद्रेश कुमार

मोदी सरकार में मिला मुसलमानों को सम्मान: इंद्रेश कुमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार में मिला मुसलमानों को सम्मान: इंद्रेश कुमार

विज्ञापन
रामपुर। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार में मुसलमानों को सम्मान मिला। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ सार्वजनिक मंच से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की भी तीखी आलोचना की।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से नगर में पैग़ाम ए अमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने कहा कि वतन से मोहब्बत करना इमान का हिस्सा है। हमें अपने वतन से मोहब्बत करनी चाहिए। राष्ट्रहित पहले राजनीति बाद में, राष्ट्रहित के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मोदी सरकार का समर्थन करता है। उन्होंने जयाप्रदा के खिलाफ सार्वजनिक मंच से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की निंदा करते हुए ऐसी सोच रखने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 4 साल मे अल्पसंख्यक विकास योजनाओं 1000 करोड़ का बजट बढ़ाया था, जिससे अल्पसंख्यकों के विकास की नई गाथा लिखी गई। कहा कि मोदी की सरकार दोबारा बनना तय है, ऐसे में क्यों न मुसलमान भी उसका हिस्सा बनें और सोच समझकर वोट दें। जिसे वोट दें कल जब आप अपने किसी काम से उसके पास लेकर जाऐं तो वो यह बहाना न बनाए कि हम कुछ नहीं कर सकते हमारी सरकार नहीं है। इस अवसर पर पश्चिमी प्रदेश संयोजक हाजी जहीर, जिला संयोजक फैसल मुमताज और जिला संयोजक मुरादाबाद मोहम्मद नदीम ने इंद्रेश कुमार का पगड़ी और शाल पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफ़जाल, प्रदेश प्रभारी इस्लाम अब्बास, राष्ट्रीय संयोजक डा.शाहिद अख्तर, मौलाना कोकब मुज्तबा, शाहीन परवेज, जहीर अहमद, इस्लाम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed