फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चुनाव प्रक्रिया में सकारात्मक योगदान दें कर्मचारी

चुनाव प्रक्रिया में सकारात्मक योगदान दें कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया में सकारात्मक योगदान दें कर्मचारी

विज्ञापन
रामपुर। लोकतंत्र के महापर्व को सम्पन्न कराने के लिए लगाए गए कर्मचारी निष्पक्षभाव से अपना सकारात्मक योगदान देकर शत-प्रतिशत बेहतर परिणाम प्राप्त करें। निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भूमिका तथा कार्य की गंभीरता को हमेशा ध्यान रखें।

जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउण्ड परिसर में आयोजित सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित तथ्य यह स्पष्ट करता है कि देश की उन्नति और विकास में आमजन की भागीदारी होगी। यह भागीदारी संविधान द्वारा प्रत्येक मतदाता को मताधिकारी के रूप में प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करके देश हित में नियम, नीति और निर्णय लेते हैं। देश के नागरिकों के लिए यह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व है, इसलिए इस महापर्व के आयोजन में अपनी जिम्मेदारी के प्रति गम्भीर रहें। प्रत्येक केंद्र पर सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं और सुविधाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। महिला मतदाताओं की पहचान केवल महिला कर्मी ही सुनिश्चित करेेंगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर महिला कर्मचारी की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्दे की व्यवस्था की गई है, ताकि महिला मतदाताओं को अपनी पहचान सुनिश्चित कराने के दौरान कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed