फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मदरसा बोर्ड परीक्षा में 41

मदरसा बोर्ड परीक्षा में 41

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड परीक्षा में  41

विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। जिसमें दोनों पालियों में 418 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दलों ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। जिले में मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

मदरसा बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू हुईं थी। जिले में परीक्षा के लिए नगर में श्री हरि इंटर कालेज और शिव इंटर कालेज आगापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसके साथ ही स्वार में मनु इंटर कालेज मधुपुरा, शाहबाद में आईएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में नवचेतना शिक्षा निकतेन इंटर कालेज और टांडा में राधाकृष्ण यदुवंशी इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार को परीक्षा में पहली पाली में 1043 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, इनमें से 260 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे जबकि 783 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में 1069 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन, 158 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे और 911 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान सचल दलों ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सबकुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed