{"_id":"5c5c31b1bdec227376727e00","slug":"91549545905-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और नौजवानों की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस- बेग़म नूरबानो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और नौजवानों की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस- बेग़म नूरबानो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक की। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों में जुटने की अपील की। साथ ही केंद्र सरकार को किसान और युवा विरोधी बताया।
नूरमहल में हुई बैठक में पूर्व सांसद बेग़म नूरबानो कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान और युवा विरोधी है। इस सरकार में किसान और युवा पूरी तरह बदहाल हो चुका है। किसानों के कर्ज माफी के लिए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। जब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जाता, तब तक हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न बैठने देंगे और न ही सोने देंगे। कहा कि नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा स्कैम था, इसका लक्ष्य अपने मित्रों को पैसा बांटना था। हिंदुस्तान की गरीब जनता परेशान है, महंगाई ने जनता की कमर तोड़ रखी है। युवा पूरी तरह बेरोजगार होता जा रहा है लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है महिलाओं की सुरक्षा करने के बजाए महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, नोमान खां, शकील मंसूरी, रामगोपाल सैनी, विक्की मियां, मेहरबान अली, शेराज मियां, जगमोहन मोना, माजिद अली, महफूज उर रहमान खां, खुशनुद खां, निजाम अली, आमिर मियां, अदनान खां, मणि कपूर, एजाज खां, आदिल मियां आदि मौजूद रहे।