{"_id":"5b3e768e4f1c1b95288b4dc8","slug":"91530820238-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: जटिल प्रवेश प्रक्रिया ने बढ़ाई छात्र-छात्राओं की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: जटिल प्रवेश प्रक्रिया ने बढ़ाई छात्र-छात्राओं की मुश्किलें
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन एडमिशन: जटिल प्रवेश प्रक्रिया ने बढ़ाई छात्र-छात्राओं की मुश्किलें
रामपुर। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन प्रवेश की जटिल प्रक्रिया ने छात्र-छात्राओं को उलझा दिया है। जिस कारण सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण तो कर लिया लेकिन, आगे की प्रक्रिया पूर्ण न हो पाने के कारण प्रवेश नहीं ले सके हैं। जिससे कालेजों में अभी तक अधिकतर संकायों में सीटें पचास फीसदी तक रिक्त हैं।
महाविद्यालयों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया काफी जटिल होने के कारण कई छात्र-छात्राएं इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण वो अभी तक प्रवेश नहीं ले सके हैं और कालेजों में तमाम सीटें भी खाली रह गई हैं। राजकीय रजा डिग्री कालेज में प्रवेश समिति के सामने ऐसे कई मामले आए हैं। प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण के बाद छात्र-छात्रा को इच्छित कालेज में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्रों का सेट जमा कर आवेदन करना है। इसके बाद कालेज की ओर से इस आवेदन को विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज किया जाना, छात्र द्वारा फीस जमा करनी है और प्रवेश सुनिश्चित कराना है। लेकिन, कई छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण मानकर आगे की प्रक्रिया नहीं कर रहे हैं। रजा डिग्री कालेज में विषयवार आवेदनों व प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या पर नजर डाली जाए तो यह बात साफ भी हो जाती है, कि प्रवेश के लिए निर्धारित सीटों से अधिक छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया लेकिन, प्रवेश नहीं ले सके हैं।