फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   91 roads of the city will be improved with eight crores

Rampur News: आठ करोड़ से सुधरेंगी शहर की 91 सड़कें

Wed, 05 Mar 2025 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
91 roads of the city will be improved with eight crores
रामपुर। बर्तन और सराफा बाजार के कारोबारियों के साथ ही करीब पूरे शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। करीब आठ लाख रुपये की लागत से शहर की 91 सड़कों को बनाया जाएगा। जर्जर मार्गों को चिह्नित किया गया है। साथ ही सड़कों के निर्माण और मरम्मत का टेंडर भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

बर्तन-सराफा बाजार में मार्ग की मरम्मत के लिए कारोबारियों ने सोमवार को भी पालिका कार्यालय पहुंचकर पालिकाध्यक्ष सना खानम को ज्ञापन दिया था। पिछले महीने हुई उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के सामने व्यापारियों ने बाजार की सड़क की वर्तमान स्थिति और उसके पुनर्निर्माण का मुद्दा उठाया था। जिस पर डीएम ने पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी को तत्काल एस्टीमेट बनवाकर मार्ग के पुनर्निर्माण की कार्रवाई शुरू करने को कहा था।
विज्ञापन

इसके बाद अब बर्तन-सराफा बाजार के मार्ग के साथ ही शहर की छोटी-बड़ी 91 जर्जर मार्गों को दुरुस्त करने काम शुरू हो रहा है। इनके टेंडर हो चुके हैं। इन चिह्नित उबड़-खाबड़, गड्डायुक्त मार्गों को जल्द ही गिट्टी-डामर और इंटरलॉकिंग से पक्का किया जाएगा। इन मार्गों के निर्माण में कुल आठ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। धनराशि की व्यवस्था पालिका ने 15वां वित्त आयोग और अवस्थापना निधि से कर ली है। सभी मार्गों के निर्माण के लिए कार्यादेश भी जारी हो गए हैं। कुछ मार्गों पर काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंगे और भी कार्य, बनेगी औद्योगिक पार्क की बाउंड्री

ईओ ने बताया कि वार्ड एक में शिव विहार किट प्लाई रोड पर श्मशान घाट के गेट पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य होगा। इस कार्य पर 12.34 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी तरह 12.77 लाख रुपये से शेल्टर होम जेल रोड के निकट जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाना है। वार्ड तीन के मोहल्ला रोशन बाग में औद्योगिक क्षेत्र में पार्क की बाउंड्री वॉल बनेगी। इसके निर्माण पर 18.95 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी तरह राधा रोड पर पार्क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है।

इन वार्डों में सर्वाधिक लागत से बनेंगी सड़कें
- वार्ड 7 : आवास विकास में एलआईसी कार्यालय से मनमोहन सिंह के मकान तक पक्की सड़क बनेगी, फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग होगी।

- वार्ड-3 : आदर्श कॉलोनी टैक्सी स्टैंड पर योक होटल के पास से कथुरिया ट्रेडर्स तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण होगा।

- वार्ड 25/27 : पान दरीबा में किला के पूर्वी गेट से बर्तन व सराफा बाजार तक पक्की रोड बनेगी।

- वार्ड-4 : कृष्णा विहार में सर्वेश अग्रवाल के मकान से आलोक सक्सेना व अल्पना के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली का पुनर्निर्माण होगा।

- वार्ड-5 : बमनपुरा में नैनीताल हाईवे से स्टेडियम तक पक्की सड़क और दोनों तरफ इंटरलॉकिंग कार्य होगा।

- वार्ड-4 : सीओडी लेबर कॉलोनी में मो. राजा के मकान से राहुल सक्सेना और सौरभ बिश्नोई के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का पुनर्निर्माण होगा।

- वार्ड-2 : बाबा दीप सिंह नगर में तेजेंद्र सिंह के मकान से गफ्फार हुसैन के घर तक इंटरलॉकिंग और नाली का नवनिर्माण होगा।

- वार्ड-8 : विकास नगर (गड्ढा कॉलोनी) में सोमपाल के मकान से विजेंद्र सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का पुनर्निर्माण होगा।

- वार्ड-36 : पहाड़ी गेट में मुन्न के घर से इरशाद के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क-नाली का पुनर्निर्माण होगा।

- वार्ड-4 : इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सुरेश श्रीवास्तव के घर से कब्रिस्तान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली का निर्माण होगा।

- वार्ड-8 : गड्ढा कॉलोनी में बालाजी मंदिर से रघुनाथ सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

- वार्ड-4 : कृष्णा बिहार में बंसल जनरल स्टोर से मंजू मित्तल के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली बनेगी।

- वार्ड-8 : विकास नगर में नवीन कुमार के मकान से महावीर व राजू पंत के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी।

- वार्ड-8 : गड्डा कॉलोनी में गनेशीलाल के घर से कृपाल सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क दोबारा बनेगी।
- सभी चिह्नित 91 मार्गों को दुरुस्त करने का काम कई जगह शुरू भी करा दिया गया है। जिन मार्गों पर अभी काम शुरू नहीं हो पाया है, वहां भी ठेकेदार से बात कर निर्माण शुरू करा रहे हैं। ये सभी काम वर्षाकाल प्रारंभ होने से पहले हम पूरे करा लेंगे। - दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article