फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   9.70 lakh fraud in the name of getting admission in medical college, report filed on five

मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 9.70 लाख की धोखाधड़ी, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
9.70 lakh fraud in the name of getting admission in medical college, report filed on five
मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 9.70 लाख की धोखाधड़ी, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी
रामपुर। एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 9.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गंज थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंज थाना क्षेत्र काशीपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला कदीम गांव निवासी ताहिर सिंह यादव को उसने एमबीबीएस में दाखिले के लिए 26 अक्तूबर 2017 को 9.70 लाख रुपये दिए थे। जिस पर ताहिर सिंह यादव ने चेन्नई के बेल्लूर स्थित सीएमसी मेडिकल कॉलेज के नाम की फीस रसीद उसको दी। रसीद देते समय उसने कहा था कि दाखिला चेन्नई के इस मेडिकल कॉलेज में हो गया है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में जाने पर फीस रसीद दिखाई तो मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने फर्जी रसीद और मेडिकल कॉलेेज में दाखिला न होने की बात बताई। मामले की जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। घर वापस आने पर वीरेंद्र कुमार ने रुपये वापस मांगे तो ताहिर सिंह ने एक स्टांप पर लिखकर रुपये खाते में भेजने की बात कही, लेकिन बाद में उसने रुपये वापस नहीं दिए। आरोप है कि एक दिन रुपये मांगने पर ताहिर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों को प्रयोग किया। उसने मामले की जानकारी गंज पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। गंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ताहिर सिंह यादव, कृष्णपाल, प्रिंस अवस्थी, संतपाल और शिशुपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed