फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   87students were absent in unversity exam

विश्वविद्यालय परीक्षा: 87 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
87students were absent in unversity exam
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्व विद्यालय की बुधवार को हुई परीक्षा में 2514 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 87 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को इतिहास और संस्कृत विषय की परीक्षा थी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान 447 में से 421 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 415 परीक्षार्थियों में से 410 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली की परीक्षा में 771 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 741 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में 122 परीक्षार्थियों में से 114 परीक्षार्थी परीक्षा दी। आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 54 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। तृतीय पाली की परीक्षा में सभी 792 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।जिनमे से 774 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों महाविद्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया था। थर्मल स्क्रीनिंग के बगैर किसी भी कर्मचारी, स्टाफ और परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed