फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   8410 dose of Corona vaccine reached Rampur

कोरोना वैक्सीन की 8410 डोज पहुंची रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
8410 dose of Corona vaccine reached Rampur
रामपुर। कोरोना से निजात दिलाने वाली वैक्सीन गुरुवार को रामपुर पहुंच गई है। बरेली से 8410 डोज वैक्सीन यहां सुरक्षा के बीच लाई गई। वैक्सीन को किला परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। शुक्रवार को उन केंद्रों पर वैक्सीन भेजी जाएगी जहां शनिवार को वैक्सीनेशन होना है। शनिवार को जिला अस्पताल, बिलासपुर और चमरौवा स्वास्थ्य केंद्र पर तीन सौ स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन बरेली से रामपुर आ गई है। वैक्सीन दोपहर बाद लगभग 3.30 बजे यहां लाई गई। यहां 8410 डोज वैक्सीन भेजी गई है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को कोल्ड चेन में सुरक्षित रखवा दिया गया है। शुक्रवार को उन केंद्रों पर वैक्सीन भेज दी जाएगी जहां शनिवार को टीकाकरण होना है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर शनिवार को जिले के तीन केंद्रों पर तीन सौ स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि वैसे हमारी तैयारी तो छह केंद्रों को लेकर थी, लेकिन शासन से तीन केंद्रों की ही अनुमति मिली है। डॉ. शुक्ला के मुताबिक शनिवार को जिला अस्पताल, बिलासपुर और चमरौवा में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में उस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा जिसका पूर्वाभ्यास किया जा चुका है। डॉ. शुक्ला ने यह भी कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

रामपुर में गुरुवार को किला परिसर में कोविड19 वैक्सीन कोल्ड चेन स्टोर में फ्रीजर में वैक्सीन रखवात

रामपुर में गुरुवार को किला परिसर में कोविड19 वैक्सीन कोल्ड चेन स्टोर में फ्रीजर में वैक्सीन रखवात- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed