{"_id":"6101a0358ebc3e5f0e060e99","slug":"82-students-were-absent-rampur-news-mbd39735070","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय परीक्षा: बुधवार को 1589 ने दी परीक्षा, 82 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय परीक्षा: बुधवार को 1589 ने दी परीक्षा, 82 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्व विद्यालय की बुधवार को हुई परीक्षा में 1589 परीक्षार्थी शामिल हुए। 82 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को पहली पारी में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की राजनीति शास्त्र, उर्दू, संस्कृत, गणित और भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। दूसरी पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष की राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा थी। जबकि तीसरी पाली में स्नातक तृतीय वर्ष कला आलेखन, वनस्पति विज्ञान और पर्यावरण विषय की परीक्षा थी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान 180 में से 175 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 792 परीक्षार्थियों में से 743 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली की परीक्षा में 257 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 244 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में 122 परीक्षार्थियों में से 116 परीक्षार्थी परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 229 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 221 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि, आठ ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली की परीक्षा में 257 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 244 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस पारी में भी 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।