{"_id":"5c5dd407bdec220f12209559","slug":"81549652999-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा बारिश के साथ उड़ी बिजली, कई गांवों की सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा बारिश के साथ उड़ी बिजली, कई गांवों की सप्लाई ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। तेज हवा और बरसात की वजह से बिजली उड़ गई। सैदनगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। वहीं, शहर के कई इलाकों की सप्लाई भी बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिले की बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। कभी ओवरलोडिंग की वजह से सप्लाई गुल हो जाती है तो कभी किसी और तकनीकी समस्या की वजह से बिजली नहीं आती। गुरुवार रात को तेज हवा के साथ बरसात शुरु हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली की लाइनें, खंभे आदि टूट गए, जिससे पूरे इलाके की आपूर्ति बाधित हो गई है। सैदनगर क्षेत्र में बड़ी तादाद में लाइनें टूट गईं। इससे हीकमगंज, बहादुर गंज, सींगनखेड़ा, खिजरपुर, आंगा, लालपुर, बजावाला, कुम्हरिया, खंडिया, नवाब गंज, देवरनिया, दिलपुरा आदि गांवों में अंधेेरा छा गया। शुक्रवार को सुबह होते ही बिजली कर्मियों ने मरम्मत का कामकाज शुरु किया। इससे कुछ इलाकों की तो आपूर्ति शुरु हो गई, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में अंधेरा पसरा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।