{"_id":"5b58d0f64f1c1bab7d8b4af3","slug":"81532547318-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने शुरू किया पोल खोल अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने शुरू किया पोल खोल अभियान
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने बुधवार को पोल खोल अभियान का आगाज किया। इस अभियान के तहत हर वार्ड में प्रदर्शन किया जाएगा। इस क्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नवाब गेट के पास प्रदर्शन किया।
इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने लोगों के साथ झूठे वादे किए हैं। देश का हर नागरिक अपने बैंक खाते में 15 लाख रुपये आने का इंतजार कर रहा है, नौजवानों को इंतजार है कि सरकार उनको नौकरी देगी, लेकिन केंद्र का अपने इस वादे की ओर से ध्यान ही नहीं है। प्रधानमंत्री को विदेश यात्रा करने से फुर्सत नहीं है। इस मौके पर रमेश प्रभाकर, नोमान खां, सैय्यद आमिर मियां, सैय्यद फैसल हसन, ऐजाज हुसैन, असलम खां, संजय अग्रवाल, दिव्यांश सिंघल, अंकुश अग्रवाल, इमरान खां, सालिम खां, शहरोज मंसूरी, राशीद खां, राजीव प्रजापति और शिवम अग्रवाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।