फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सुख-समृद्धि के लिए राम मंदिर निर्माण जरूरी: जसवीर सिंह मंदेर

सुख-समृद्धि के लिए राम मंदिर निर्माण जरूरी: जसवीर सिंह मंदेर

Sat, 21 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
सुख-समृद्धि के लिए राम मंदिर निर्माण जरूरी: जसवीर सिंह मंदेर
सुख-समृद्धि के लिए राम मंदिर निर्माण जरूरी
विज्ञापन

रामपुर। इंटरनेशनल सिख वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री जसवीर सिंह मंदेर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की पैरवी की है। इसके लिए वो पूरे देश में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर अपील कर रहे हैं।

शुक्रवार को प्रेसवार्ता में जसवीर सिंह मंदेर ने कहा कि सुख-समृद्धि के लिए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सभी मजहबों के लोग अपने-अपने ग्रंथ पर अमल नहीं कर रहे हैं, जिससे घृणा और वैमनस्य की भावना बढ़ रही है। कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब में 8344 बार हरिनाम, 2533 बार राम, 46 बार अल्लाह का नाम आया है और इसमें 6 गुरु व 15 सभी धर्मों के भक्तों के संदेश शामिल हैं। बाबर पर कहा कि वो आक्रांता था और उसने देश पर हमला किया था। उसका भारत भूमि से कोई वास्ता नहीं। कुरान में कहा गया है कि नमाज खरीदी गई व दान की गई जमीन पर पढ़ी जानी चाहिए। कहा कि जल्द से जल्द अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो, इसको लेकर यदि किसी को भ्रांति है तो वो उनसे खुले मंच पर चर्चा कर सकता है। राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का ही निर्माण होना चाहिए और उम्मीद है जल्द ही मुस्लिम समाज के लोग भी इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में सहमति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed