फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   81 percent pass in cbse inter

Rampur News: 12वीं में रामपुर का मंडल में दबदबा, पास हुए 81.62 प्रतिशत विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
81 percent pass in cbse inter
रामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा परि़ाम में इस बार मंडल में रामपुर का दबदबा रहा है। यहां पर सर्वाधिक 81.62 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इनमें 88.76 प्रतिशत छात्राएं और 76.5 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन

पास प्रतिशत मामले में मंडल में दूसरे स्थान पर बिजनौर है। यहां पर 80.48 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। तीसरा स्थान मुरादाबाद का है। यहां 80.39 फीसदी परीक्षार्थी ने 12वीं की परीक्षा पास की है। जनपद में 12वीं में शहर के स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की छात्रा सुुनैना सैनी ने 500 में 493, बिलासपुर के मिल्टन एजुकेशनल एकेडमी के छात्र मोहम्मद आरिफ ने 491 और दयावती मोदी अकादमी के छात्र देशांक प्रताप सिंह ने 487 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में 3030 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 2473 पास हुए हैं। छात्रों में 1758 में 1344 पास हुए हैं। छात्राओं में 1272 में 1129 पास हुई हैं। शहर के प्रमुख विद्यालयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले छात्र-छात्राओं ने विक्ट्री का निशान बनाकर अपनी सफलता का इजहार किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को बधाई दी गई। बोर्ड की ओर इस बार टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed