{"_id":"62acd36bbe26f67b984cbed8","slug":"77-students-appeared-in-university-exam-rampur-news-mbd4317916178","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि परीक्षा: पहले दिन 71 परीक्षार्थियों ने दी मनोविज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि परीक्षा: पहले दिन 71 परीक्षार्थियों ने दी मनोविज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा के पहले दिन राजकीय रजा डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में 71 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहा। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा कराई गई।
शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नाकोत्तर कक्षाओं की वार्षिक मुख्य परीक्षाएं प्रारंभ हुईं। पहले दिन तृतीय पाली में बीए तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा थी। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में मनोविज्ञान विषय के 45 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 44 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहा। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में भी बीए तृतीय वर्ष मनोविज्ञान विषय की परीक्षा थी। इस परीक्षा में 27 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज कर और मास्क लगाकर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने दिया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज की परीक्षा प्रभारी डॉ. सीमा तेवतिया और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पहले दिन कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करने नहीं पकड़ा जा सका।