{"_id":"6ae8efaa133edcd3a30e8d72","slug":"75-fake-accounts-opened-under-the-pretext-of-getting-aadhaar-cards-made-over-50-lakh-rupees-withdrawn-rampur-news-c-282-1-rmp1004-183933-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आधार कार्ड बनवाने के नाम पर खुलवाए 75 फर्जी खाते, 50 लाख से अधिक की रकम निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आधार कार्ड बनवाने के नाम पर खुलवाए 75 फर्जी खाते, 50 लाख से अधिक की रकम निकाली
Tue, 03 Nov 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के बहाने महिला के दस्तावेज हासिल कर उसके नाम पर बैंक खाता खोलकर साइबर ठगी की रकम उसमें ट्रांसफर कराने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि इस तरह लोगों के नाम पर करीब 75 फर्जी बैंक खाते खोले गए और इनके जरिये 50 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाली गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बरेली के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को थाना साइबर क्राइम में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने बताया था कि उसके बच्चे का आधार कार्ड बनाने के नाम पर उसके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एनएसडीएल पेमेंट बैंक में उसके नाम से खाता खोल दिया गया। बाद में इस खाते में साइबर अपराध से जुड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई और एटीएम के माध्यम से निकाल ली गई।
विज्ञापन
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच में बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव टांडा मीरनगर निवासी वीरेंद्र का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति का सिम कार्ड लेकर एनएसडीएल पेमेंट बैंक की फर्जी एजेंट और बीसी आईडी तैयार की थी।
इसी आईडी के माध्यम से वह पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी अजय के साथ मिलकर लोगों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाता था। इन खातों में साइबर ठगी से हासिल रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। इसके बाद एटीएम के जरिये रकम निकाल ली जाती थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी वीरेंद्र की ओर से बनाई गई फर्जी एजेंट आईडी से करीब 75 लोगों के नाम पर खाते खोले गए। इन खातों के माध्यम से 50 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाली जा चुकी है। सीओ सिटी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक वीवो वाई-100ए मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
000
ऐसे खुलवाते थे फर्जी खाते
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपी अपने गांव के एक व्यक्ति का सिम कार्ड हासिल कर उसके नाम से एनएसडीएल पेमेंट बैंक की फर्जी एजेंट और बीसी आईडी तैयार करता था। इसके बाद आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर लोगों के दस्तावेज हासिल किए जाते थे। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उनके नाम से बैंक खाते खोले जाते थे। इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाकर एटीएम से निकाल ली जाती थी।
000
75 खातों में 50 लाख से अधिक का लेनदेन
सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी की बनाई फर्जी एजेंट आईडी से करीब 75 लोगों के नाम पर बैंक खाते खोले गए। इन खातों के जरिये साइबर अपराध से जुड़ी 50 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाली गई। मामले में पहले चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब बरेली निवासी वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है।
000
डेढ़ माह पहले हुआ था खुलासा
आधार कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस करीब डेढ़ माह पहले खुलासा कर चुकी है। एक महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 19 सितंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक डाक कर्मी और एक जनसेवा केंद्र संचालक भी शामिल था। इसके दो दिन बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब इसी गिरोह से जुड़े एक और सदस्य की गिरफ्तारी हुई है।