{"_id":"66b26c51c5c0795c490babdf","slug":"72-percent-voting-on-vacant-posts-of-gram-panchayat-rampur-news-c-282-1-rmp1004-127376-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर 72 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर 72 फीसदी मतदान
Wed, 07 Aug 2024 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया। जिले के तीन प्रधानों और एक सदस्य पद के लिए कुल 72 फीसदी मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सील कर दिया गया। अब आठ अगस्त को मतपेटिकाएं खोली जाएंगी। इसी दिन वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए चुनाव कराने की घोषणा की थी, जिसके बाद आयोग की ओर से चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। रामपुर में चमरौवा विकास खंड के मंडैयानकली, स्वार के धनौरी और केशोनगली में प्रधान पद जबकि मिलक क्षेत्र के हुरमतनगर गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रक्रिया कराई गई। मंगलवार को चारों पंचायतों में उप चुनाव हुआ। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। जिले भर में 72 फीसदी मतदान मतदान समाप्त होने तक हुआ। सबसे ज्यादा मतदान चमरौआ विकास खंड क्षेत्र के मंडैयानकलीं में 80. धनौरी में 70, केशोनगली में 69 फीसदी मतदान हुआ है। मिलक में हुरमतनगर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 78 फीसदी मतदान हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार राय के मुताबिक जिले में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। अब आठ अगस्त को विकास खंड मुख्यालय पर मतगणना होगी। इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।