{"_id":"5b48fef04f1c1b3e748b489e","slug":"71531510512-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं पर हमले के खिलाफ गरजी दुर्गा वाहिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं पर हमले के खिलाफ गरजी दुर्गा वाहिनी
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
मसवासी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में हिन्दू और सिखो पर हो रहे आतंकवादी हमले रोकने के लिए विश्व हिन्दू परिषद् की शाखा दुर्गा वाहिनी ने नगर में जुलुस निकालकर मुख्य चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका ! दोनों देशो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मामले में कार्रवाई हेतु राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन चौकी प्रभारी को सौंपा गया।
शुक्रवार को दुर्गा वाहिनी से जुडी तमाम महिलाओं ने कस्बे में जुलुस निकालकर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मिलने जा रहे हिन्दू प्रतिनिधित मंडल पर आतंकवादी हमले को लेकर नाराजगी जताई गई, जिसमे उन्नीस हिन्दू व सिखों को मौत के घाट उतार दिया गया था। जुलुस में शामिल महिलाओं ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान सरकारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेवाजी कर भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा की मांग की। महिलाएं कस्बे में नारेवाजी करते हुए जुलुस के साथ पुलिस चौकी पहुंची और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन चौकी प्रभारी को सौंपा। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद् के जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम कम्बोज, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका एकता गुप्ता, विभाग संयोजिका प्रतीक्षा कंबोज, मीना वर्मा, प्रीति देवल, चेष्टा सागर, आंकांक्षा देवल, सोनी चंद्रा, भारती सागर, मीनाक्षी सागर, काजल मौर्य, मीनू मौर्य आदि महिलाएं शामिल रही ।