{"_id":"59eb97a24f1c1bcf538b85de","slug":"71508612002-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज पर मिठाई लेकर जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज पर मिठाई लेकर जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत.
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज पर मिठाई लेकर जा रहे बाइक सवार युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
सैफनी/रामपुर। भैया दूज पर मिठाई लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग घायल युवक को अस्पताल ले गए लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने शाहबाद-बिलारी मार्ग जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया।
सैफनी क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी मुकेश शनिवार को भैया दूज के लिए सैफनी मिठाई लेने आया था। घर वापस जाते समय कासमनगला गांव के निकट बोलेरो ने मुकेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसा होते देख मौके पर अन्य राहगीरों की भीड़ लग गई। भीड़ को आता देख कार चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घायल मुकेश को अस्पताल भिजवाया लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन व तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने सड़क पर शव रखकर शाहबाद-बिलारी मार्ग जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर शाहबाद कोतवाल आरपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण हंगामा करते रहे। करीब ढाई घंटे बाद बमुश्किल पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को हाइवे से हटवाया और जाम खुलवाया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।