{"_id":"59a9b0bd4f1c1b5d738b4c01","slug":"71504293053-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों की जिंदगी से खेल रहे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों की जिंदगी से खेल रहे ठेकेदार
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार कर रहे संविदा कर्मियों की जिंदगी से खिलवाड़
रामपुर। बिजली निगम के ठेकेदार संविदा कर्मचारियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। मरम्मत के लिए जरूरी सुरक्षा सामान तक मुहैया नहीं कराया जा रहा है। कर्मचारियों को हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट तक नहीं मिल रही हैं। ऐसे में बिना सुरक्षा सामान के ही कर्मचारी खंभों पर चढ़ने को मजबूर हैं।
बिजली निगम में स्टाफ की कमी है। ऐसे में संविदा कर्मियों का सहारा लिया जा रहा है। संविदा कर्मियों की व्यवस्था ठेकेदार के जरिए होती है। ठेकेदार को ही संविदा कर्मियों को जरूरी सामान उपलब्ध कराना होता है। रामपुर में काम कर रहे बिजली ठेकेदार संविदा कर्मचारियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक कि खंभे पर चढ़कर काम करने के लिए सेफ्टी बेल्ट तक मुहैया नहीं कराई गई है। हेलमेट और सेफ्टी जैकेट, सेफ्टी ग्लब्स जैसे जरूरी सामान भी नहीं हैं। ऐसे में कर्मचारी सुरक्षा संबंधी सामान के अभाव में काम करने को मजबूर हैं। ऐसा नहीं है कि अफसरों को इसकी जानकारी नहीं है। सब कुछ पता होने के बाद भी अफसर ठेकेदारों के जरिए सामान मुहैया नहीं करा पा रहे हैं। सेफ्टी किट टूल्स एंड प्लांटेशन में एक सेफ्टी बेल्ट, एक हेलमेट, रबड़ ग्लब्स, प्लास आदि सामान होता है।