{"_id":"596925c94f1c1b8c7f8b4594","slug":"71500063177-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी को ई-गवर्नेंस सेल में खोला कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी को ई-गवर्नेंस सेल में खोला कंट्रोल रूम
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
कर्ज माफी को ई-गवर्नेंस सेल में खोला कंट्रोल रूम
रामपुर। किसानों की कर्ज माफी के संबंध में अपनी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए कलक्ट्रेट के ई गर्वेनेंस सेल में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। जिसमें किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
यूपी सरकार द्वारा लागू लघु एवं सीमांत किसानों के फसली ऋण माफी योजना पर अमल करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिले के एक लाख किसानों का करीब पांच सौ करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाना है। इसके लिए बैंकों से डाटा मांगा गया है। पिछले दिनों मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऋण माफी के लिए समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई निर्देश दिए थे। शासन के आदेश पर अब कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि जिले के पात्र किसानों का फसली ऋण से संबंधित शासनादेश के अनुसार प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों के लिए उनके उन्नयन एवं सतत विकास के लिए जनपद एवं तहसील स्तर पर फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। साथ ही जनपद एवं तहसील स्तर के पात्र किसानों के लिए शिकायत के निस्तारण के लिए जनपद स्तर पर कलक्ट्रेट परिसर में डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सेल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या-0595-2353990 में प्रतिदिन शिकायतों का निवारण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा।