फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जितनी नफरत बढ़ेगी, उतना ही भाजपा को लाभ होगा: आजम

जितनी नफरत बढ़ेगी, उतना ही भाजपा को लाभ होगा: आजम

Thu, 02 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
जितनी नफरत बढ़ेगी, उतना ही  भाजपा को लाभ होगा: आजम
रामपुर। नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) को लेकर चल रहे घमासान के बीच पूर्व मंत्री आजम खां ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यह वाक्य भाजपा पर सटीक बैठता है, जितना ही हिंदू-मुस्लिम का माहौल बनेगा, जितनी ही नफरत बढ़ेंगी, उतना ही भाजपा को लाभ होगा। आजम खां ने कहा कि जस्टिस लोया की हत्या कैसे हुई, ये भी बताएं। जस्टिस लोया की हत्या की जांच क्यों एसआईटी द्वारा नहीं की जा रही है। सपा नेता ने कहा कि जनता की भी सुनें, सब अपने मन की ही नहीं सुनाएं। आजम खां बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। साध्वी प्राची के मुस्लिम युवतियों को तलाक और हलाला से बचने के लिए हिंदू युवकों से शादी करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए आजम खां ने कहा कि फिर दूसरों को क्यों बुरा लगता है, जब कोई किसी से ब्याह कर लेता है तो उस समय क्यों मजहब और धर्म खतरे में आ जाता है, क्यों दंगे होते हैं। सपा नेता ने कहा कि जो राय दे रहे हैं वो पहले खुद भी तो मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed