फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गुडिया के लिए न्याय की मांग को लेकर कोटखाई में चक्का जाम

गुडिया के लिए न्याय की मांग को लेकर कोटखाई में चक्का जाम

Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
गुडिया के लिए  न्याय की मांग को लेकर कोटखाई में चक्का जाम
पुलिस जांच से खफा पब्लिक का गुस्सा फूटा, कोटखाई में तीन घंटे हाईवे जाम
विज्ञापन

कोटखाई। कोटखाई में गुड़िया प्रकरण के बाद पुलिस जांच से असंतुष्ट पब्लिक का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने ठियोग-हाटकोटी सड़क को लगभग तीन घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। गुड़िया प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाई। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि मामले की जांच सीबीआई से नहीं करवाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य नीलम सरकैक के साथ सैकड़ों लोगों ने स्थानीय बाजार में पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लोगों का कहना था कि पहले पुलिस नौ दिन तक अलग-अलग लोगों से पूछताछ करती रही। फिर तीन युवकों से घंटों तक कड़ी पूछताछ की गई। इसके बाद आखिरी मौके पर मामले में मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया गया। लोगों ने कहा कि अगर मजदूर इस मामले में आरोपी थे तो नौ दिन तक उनका यहां रहना संभव नहीं था। वे पुलिस के डर से यहां से भागने में कामयाब हो सकते थे। मामले में पुलिस की जांच कई सवाल छोड़ रही है।
विज्ञापन

छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद आए पुलिस के बयान में विरोधाभ्यास लग रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से करवाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने ये भी एलान किया कि शनिवार को कोटखाई से बसों और वाहनों में भरकर लोग प्रदेश उच्च न्यायालय के बाहर धरने पर बैठेंगे। चक्का जाम कर रहे लोगों ने तीन घंटे बाद सड़क को वाहनों के लिए खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed