{"_id":"694859c7b2fb8225a20e0204","slug":"60-cases-of-liquor-and-rs-40000-stolen-from-liquor-shop-rampur-news-c-282-1-rmp1020-160429-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शराब की दुकान में कूमल लगाकर 60 पेटियां शराब और 40 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शराब की दुकान में कूमल लगाकर 60 पेटियां शराब और 40 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
एक हफ्ते में क्षेत्र में छह चोरियां, पुलिस अब तक किसी घटना का खुलासा नहीं कर पाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पटवाई। क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। एक सप्ताह में करीब छह चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। रविवार की रात मतवाली गांव में शराब की दुकान पर चोर कूमल लगाकर अंदर घुस गए और 60 पेटियां शराब तथा 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
दुकान के सेल्समेन प्रकाशवीर सिंह ने बताया कि मतवाली चौराहे पर देसी शराब की दुकान चलाते हैं। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद मालिक प्रकाशवीर को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
पंचायत घर से भी हुई थी लाखों की चोरी
पटवाई। क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर छह चोरियां हो चुकी हैं। 14 दिसंबर को जिवाई कदीम गांव की शराब की दुकान में कूमल लगाया गया था, लेकिन सेल्समेन की सतर्कता से चोरी टल गई। रजौंड़ा गांव में पंचायत घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की गई। दलपुरा गांव में दुकान में सुरंग बनाकर चोरी हुई और पास की दूसरी दुकान भी निशाना बनी। महमदपुर गांव में बाहर खड़े जनरेटर की तार चोरी हुई। अब मतवाली गांव की शराब की दुकान में चोरी हो गई। संवाद