फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   58.43 lakh ballot papers reached the district for the Panchayat elections.

Rampur News: जिले में पंचायत चुनाव के लिए 58.43 लाख मतपत्र पहुंचे

Tue, 17 Feb 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 17 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
58.43 lakh ballot papers reached the district for the Panchayat elections.
रामपुर। पंचायत चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन जनपद में इसकी तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। जिले में पंचायत चुनाव के लिए 58.43 लाख बैलेट पहुंच गए हैं। उधर जिले में 33700 मतदाता डुप्लीकेशन के कारण हटाए गए हैं।
विज्ञापन

चारों पदों प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए जनपद में करीब 13.50 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इनके लिए मतदाताओं की संख्या के सापेक्ष लगभग चार गुना, यानी कुल 58,43300 बैलेट पेपर मंगाए गए हैं। एडीएम नितिन मदान ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में 58.43 लाख बैलेट पेपर पहुंच गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद, प्रधान के लिए हरा, बीडीसी मैंबर के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मत पत्र आए हैं।
विज्ञापन

उधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने 4,35635 वोटर को डुप्लीकेट बताते हुए इनकी जांच करने के लिए कहा था। अभी तक जिला निर्वाचन विभाग ने 76 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। इसमें 297415 वोटर सही पाए गए हैं। इसमें 33700 वोटर डुप्लीकेट पाए गए हैं। 1,04520 मतदाताओं का वैरिफिकेशन होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

इनके लिए इतने बैलेट पेपर पहुंचे हैं -

ग्राम पंचायत सदस्य - 7,44300
ग्राम प्रधान - 16,99300
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 16,47900

जिला पंचायत सदस्य - 17,51800
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed