{"_id":"6150b5068ebc3e09df2362e7","slug":"554-tiolet-ready-rampur-news-mbd404077538","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तैयार हुए 554 सामुदायिक शौचालय, 126 का निर्माण कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तैयार हुए 554 सामुदायिक शौचालय, 126 का निर्माण कार्य जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में 554 सामुदायिक शौचालय तैयार हो गए हैं, जबकि 126 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा 510 पंचायत भवनों में से 271 पंचायत भवनों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी तेजी से पूरे कराने के लिए जिलाधिकारी की ग्रामीण विकास परियोजनाओं पर खास नजर है।
शासन के निर्देशानुसार जनपद की ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने और सभी सुविधाओं से लैस करने की पहल को जनपद में साकार रूप प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज के नेतृत्व में जनपद में ग्राम पंचायत निधि से ग्रामीण विकास को नए आयामों तक पहुंचाने के लिए लगातार कवायद जारी है। जिलाधिकारी द्वारा नियमित रूप से पंचायती राज विभाग सहित अन्य ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों की समीक्षा करके जरूरी दिशा निर्देशन किया जा रहा है। वर्ष 2018 में ओडीएफ घोषित होने के बाद से ओडीएफ प्लस के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप ग्राम पंचायतों में सुविधाएं विकसित करने के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं। गांव में साफ सफाई व्यवस्था नियमित रूप से बेहतर बनी रहे, प्रत्येक पात्र लाभार्थी को यूनिट के अनुरूप निर्धारित मानक के अनुसार राशन की उपलब्धता सुनिश्चित हो, साथ ही गांव की जरूरत और स्थानीय लोगों की रूचि के अनुरूप अनुकूल माहौल एवं जरूरी संसाधनों की उपलब्धता के लिए जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर ग्राम प्रधान एवं सचिवों से सीधे जुड़कर संवाद किया जा रहा है, ताकि ग्राम पंचायतों के विकास में कोई कमी न रहे तथा छोटी-छोटी समस्याओं को ग्राम प्रधान और सचिव प्रशासन के समक्ष सीधे तौर पर रखकर उनका समाधान करा सकें, ताकि ग्राम पंचायतों के विकास में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न होने पाए।
ग्राम पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की प्रत्येक योजना से सीधे जुड़ने और विभिन्न प्रकार के सरकारी कामकाज के लिए ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण भी युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि जनपद में 510 पंचायत भवन का निर्माण होना है जिनमें से 271 पंचायत भवन बनकर तैयार हो चुके हैं तथा शेष भवनों के निर्माण और प्रगति के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है।