फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   54 thousand people of the district became Ayushman

Rampur News: जिले के 54 हजार लोग हुए आयुष्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
54 thousand people of the district became Ayushman
रामपुर। आयुष्मान भारत योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के इलाज के लिए वरदान साबित हो रही है। 2018 में शुुरू हुई इस योजना का अब तक जिले में करीब 54 हजार मरीजों को लाभ मिल चुका है। इनके इलाज पर सरकार ने 55.72 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए हैं। गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत लाभार्थी परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज प्रदान किया जाता है। जिले में करीब 5.31 लाख आयुष्मान कार्डधारक हैं। जिनमें 76 फीसदी से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके हैं। अब तक जिले के 53971 लोगों का इलाज इस योजना के तहत हो चुका है।
विज्ञापन

योजना के जिला समन्वयक डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में इस योजना के तहत सभी सरकारी अस्पतालों के साथ 17 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है, जहां से लाभार्थी इलाज करा सकते हैं। सामान्य तौर पर होने वाले ऑपरेशन और बीमारी के लिए आयुष्मान योजना वरदान साबित हुई है। रामपुर आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में प्रदेश में 13वें स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर शामली जिला है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरतमंदों का इलाज हो रहा है। जिन लोगों का अभी तक कार्ड नहीं बना है वे जिला अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस, रामपुर
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed