फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   52 vehicle seized, Rs 3.69 lakh fined for lockdown violation

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 52 वाहन सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
52 vehicle seized, Rs 3.69 lakh fined for lockdown violation
रामपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने 52 वाहनों को सीज करने के साथ ही बिना मास्क के घूमने वालों से 3.69 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। ऐसे में इस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से 17 मई को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का एलान किया गया है, लेकिन इसके बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। कभी बैंक तो कभी किसी दूसरे बहाने से घरों के बाहर आ रहे हैं। यहां तक कि मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। बीते 24 घंटों की बात की जाए पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों से लगभग 3.69 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला है। वहीं, बिना वाजिब कारण के घूमते पाए जाने पर पुलिस ने 52 वाहनों को सीज किया है। जबकि, 470 वाहनों का चालान कर 92700 रुपये शमन शुल्क वसूला है। 145 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी की कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। ऐसे में लोग अपनी व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। बिना मास्क के घरों से बाहर न आएं। जरूरी काम हो तभी बाहर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed