{"_id":"5b3e76914f1c1bb2288b4d42","slug":"51530820241-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलाखार नदी में डूबकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलाखार नदी में डूबकर वृद्ध की मौत
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलाखार नदी में डूबकर वृद्ध की मौत
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के समोदिया बख्ती गांव में पीलाखार नदी में डूबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों कीमदद से वृद्ध के शव को नदी से बाहर निकाला और फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के समोदिया बख्ती गांव निवासी मंगलसेना (60) बृहस्पतिवार को दोपहर के वक्त नदी में नहाने के पहुंचा था। वह नदी में नहा ही रहा था कि अचानक वह गहरे पानी में चला गया,जिसके बाद वह पानी में डूब गया। पानी में डूबते वक्त उसने शोर शराबा किया,जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीण उसकी मदद को आगे आने लगे,लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी ग्रामीण को बचाया नहीं जा सका। आसपास के लोगों ने किसी तरह नदी में घुसकर काफी कोशिशों केबाद शव को नदी से बाहर निकाला। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना केबाद वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया है।