{"_id":"5ac9278d4f1c1ba9618b629d","slug":"51523132301-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की जमानत पर प्रशंसकों ने मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान की जमानत पर प्रशंसकों ने मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान की जमानत पर प्रशंसकों ने मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
रामपुर। फिल्म अभिनेता सलमान खान की जमानत मंजूर होने पर उनके प्रशंसकों ने खुशी का इजहार किया है। इसको लेकर युवाओं ने मिठाई भी बांटी।
अभिनेता सलमान खान को काले हिरण का शिकार करने के जुर्म में कोर्ट ने सजा सुना दी है। इसके बाद से सलमान खान जेल में थे। शनिवार को उन्होंने अपनी जमानत याचिका दाखिल की, जिस पर कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है। जैसे ही यह खबर सलमान खान के प्रशंसकों तक पहुंची तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। डायमंड सिनेमा के सामने युवाओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। प्रशंसक शाहाब हसन खां ने कहा कि फिल्म अभिनेता सलमान खान ने दुनिया में भारत का नाम किया है। उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। उम्मीद थी कि सलमान खान को जमानत मिलेगी और वही हुआ। इस अवसर पर फुरकान रजा, मोहम्मद रेहान, अर्जुन सैनी, आरिश खां, अल्तमश, नीतिश, मोनिस आदि मौजूद रहे।